फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   search

तवी नदी में कूदे युवक का सुराग नहीं, वायरल वीडियो की जांच के आदेश

विज्ञापन
search
जम्मू। तवी नदी में कूदने वाले युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। दूसरे दिन भी पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें उसकी तलाश करती रहीं। जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव से उसके पाकिस्तान की तरफ बह जाने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी जम्मू नार्थ को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

बता दें, मंगलवार को एक युवक ने तवी नदी में छलांग लगा दी थी। युवक का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह कह रहा था कि पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर वह छलांग लगा रहा है। संभवत: यह वीडियो छलांग लगाने से पहले वायरल किया गया हो। बुधवार को युवक की पहचान अक्षय कुमार निवासी जानीपुर के रूप में हुई है। जानीपुर पुलिस स्टेशन में ही एक साल पहले अक्षय पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन है।
विज्ञापन

युवक का वीडियो वायरल होने का मामला पुलिस तक भी पहुंचा। इसके बाद बुधवार को जम्मू के एसएसपी की ओर से एक आदेश जारी किया गया। जिसमें इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए। एसपी नार्थ पीडी नित्या इस मामले की जांच करेंगी। पुलिस ने इसे लेकर एफआईआर भी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दुष्कर्म केस में कोर्ट ने सरेंडर करने को कहा था
मई 2019 में अक्षय पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। वह पैरोल पर बाहर था। कुछ दिन पहले कोर्ट की ओर से अक्षय को जेल में सरेंडर करने का आदेश हुआ, लेकिन अक्षय जानीपुर पुलिस स्टेशन पहुंचा। यहां थाने में उसे कहा गया कि ऐसा कोई आदेश उनके पास नहीं है। वह जेल में जाकर ही सरेंडर करे और कोर्ट के आदेश का पालन करे। इसके लिए कोविड 19 का टेस्ट भी कराए। अक्षय थाने से चला गया और इसके बाद उसने अपना वीडियो बनाया। जिसमें वह पुलिस की प्रताड़ना की बात कह रहा है। मंगलवार को अक्षय अपने दोस्तों के साथ गांधी नगर क्षेत्र में आ रहा था। यहां वो तवी नदी के पास पहुंचा तो दोस्त को बाइक रोकने के लिए कहा। बाइक रुकते ही वह तवी नदी में कूद गया।

---
नवाबाद से मकवाल बॉर्डर तक सर्च
युवक के कूदने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने अक्षय को ढूंढने के लिए नवाबाद से लेकर मकवाल बॉर्डर तक तवी नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। बुधवार को भी तलाश जारी रही। एसडीआरएफ की टीमों ने कई जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। एसपी नार्थ पीडी नित्य का कहना है कि पानी का बहाव तवी नदी में काफी तेज है। बावजूद इसके एसडीआरएफ की मदद से युवक को तलाश करने का अभियान चलाया है, लेकिन कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed