{"_id":"95c62a8a5a51df50383947649b098552","slug":"sealdah-express-canceled-until-19-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से 19 तक जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से 19 तक जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 15 Oct 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
सोननगर और डेहरी आनसोन में नए रेल पुल के मध्य केबिन की ओवरहालिंग और नान इंटरलाकिंग के चलते 15 से 19 अक्तूबर तक जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस रद्द की गई है। इसकी सूचना फिरोजपुर रेल मंडल से जम्मू के रेल अधिकारियों तक मंगलवार दोपहर तक पहुंची।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जम्मू से कोलकाता के लिए सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन चलती है। ट्रेन रद्द होने से लुधियाना, जालंधर, सहारनपुर, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, मुगलसराय और कोलकाता जाने वाले रेल मुसाफि रों को काफी मुश्किलें होंगी। रद्द ट्रेन के लिए हुए आरक्षण के रिफंड के लिए भी रेल यात्री स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन