फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Scrutiny of documents of successful candidates in the written examination of class IV posts from 15

चतुर्थ श्रेणी पदों की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज की की जांच 15 से

विज्ञापन
Scrutiny of documents of successful candidates in the written examination of class IV posts from 15
जम्मू। चतुर्थ श्रेणी की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच 15 जुलाई से शुरू हो रही है। जम्मू और कश्मीर संभाग के जिलों के उम्मीदवारों की जांच जम्मू और श्रीगनर में स्थित जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के कार्यालय में होगी। बोर्ड ने इसको लेकर अधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

17 अगस्त तक दस्तावेज जांच की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद बोर्ड अंतिम चयन सूची जारी करेगा। 27, 28 फरवरी और एक मार्च को 8575 पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा हुई थी। दस्तावेजों की जांच के समय उम्मीदवारों को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट से विधिवत शपथ पत्र देने होगा, जिसमें लिखा होगा 28 अगस्त 2020 तक ऑनलाइन आवेदन से पहले तक उनकी योग्यता पद के लिए निर्धारित योग्यता से ज्यादा नहीं है। शपथ पत्र देने के बाद अगर किसी भी समय उम्मीदवार की योग्यता पद के लिए निर्धारित योग्यता से ज्यादा होगी तो उसकी आवेदन को रद्द किया जाएगा। दस्तावेज की जांच के समय उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की कापी, जन्म प्रमाण पत्र, डोमिसाइल पत्र, 12वीं की मार्क्सशीट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों को लाना होगा। जम्मू संभाग के सभी जिलों के उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच जम्मू स्थित रेल हेड कंप्लेक्स जेकेएसएसबी कार्यालय में होगी, जबकि कश्मीर संभाग के उम्मीदवारों के दस्तावेज की जांच सेंट्रल ऑफिस जम-जम बिल्डिंग रामबाग श्रीनगर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed