फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Schools, colleges and universities open in Srinagar amid tight security

श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच खुले स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय

Thu, 10 Oct 2019 02:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Oct 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
Schools, colleges and universities open in Srinagar amid tight security
demo pic - फोटो : अमर उजाला

सरकार की घोषणा के बाद बुधवार को श्रीनगर में सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय खुल गए। हालांकि पहले दिन छात्रों की उपस्थिति काफी कम दिखाई पड़ी। इस बीच कॉलेज पहुंचे छात्र अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित दिखाई दिए। इसके बावजूद कम उपस्थिति का बड़ा कारण यातायात की कमी बता रहे हैं। 

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेने और राज्य को दो केंद्र शासित इसे प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र सरकार के फैसले की घोषणा करने के केंद्र शासित राज्य घोषित किये जाने के बाद पिछले सप्ताह कश्मीर के संभागीय आयुक्त बशीर खान ने तीन अक्तूबर से सभी हायर सेकेंडरी स्कूल व 9 अक्तूबर से सभी कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


श्रीनगर में बुधवार की सुबह अमर सिंह कॉलेज, वुमेंस कॉलेज, एसपी हायर सेकेंडर, एसपी कॉलेज आदि शिक्षण संस्थान खुले। इन संस्थानों में स्टाफ  तो पहुंचा परंतु छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही। छात्र अपने असाइनमेंट जमा करने तथा आगामी परीक्षाओं के बारे में पूछताछ करते नजर आए। इस बीच श्रीनगर के लगभग सभी शिक्षण संस्थानों के आसपास सुरक्षा बलों की कड़ी तैनाती की गई थी ताकि कोई शरारती तत्व माहौल न बिगाड़ सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का दर्द पीढी़ हो रही तबाह
एसपी कॉलेज पहुंचे एक छात्र आकिब ने कहा, हम कॉलेज यह देखने आ रहे हैं कि आखिर चल क्या रहा है? छात्रों का कहना है कि हम छात्रों की पढ़ाई बुरी प्रभावित हो रही है। इसका हमारे ऊपर बुरा असर पड़ रहा है। हम कह सकते हैं कि कश्मीर की एक पूरी पीढ़ी तबाह हो रही है। जबकि दूसरे राज्यों में बच्चे सामान्य पढ़ाई कर रहे हैं और अगर ऐसे ही चलता रहा तो हम उनके साथ कैसे प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। हम चाहते हैं कि हालातों में सुधार हो ताकि हम अच्छे से पढ़ाई कर सके। एक अन्य छात्र बशीर अहमद ने कहा, यहां जो हर वक्त हड़ताल होती है उसका सीधा असर पढ़ाई पर पड़ता है, हमारे यहां के हालात के चलते एजुकेशन सिस्टम कमजोर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed