फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Competition to become a temporary teacher one post and 25 contenders

जम्मू कश्मीर: प्रदेश में अस्थायी शिक्षक बनने की होड़, एक पद और 25 दावेदार

Wed, 23 Aug 2023 05:46 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 23 Aug 2023 05:46 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में 1469 पदों पर भर्ती होनी है। 20 अगस्त तक आवेदन मांगे गए थे। जम्मू संभाग में 19 विषयों में भर्ती हो रही है। इसके लिए 20 हजार से अधिक आवेदन आए है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Competition to become a temporary teacher one post and 25 contenders
Job Tips - फोटो : Istock

विस्तार

जम्मू कश्मीर युवाओं में शिक्षक बनने को लेकर काफी रुझान देखने को मिल रहा है। शैक्षणिक व्यवस्था के तहत स्कूल शिक्षा विभाग में क्लस्टर संसाधन समन्वयक (अस्थायी शिक्षक) की भर्ती के लिए हजारों आवेदन आए हैं। जम्मू संभाग में 748 पदों के लिए 23 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने किस्मत अजमाई है। इस हिसाब से प्रति पद के लिए 25 से अधिक उम्मीदवार दावेदार हैं। इंग्लिश में 110 पद के लिए 3200 के करीब युवा आगे आए हैं।

विज्ञापन


स्कूलों में शिक्षक विशेष कर लेक्चररों की कमी दूर करने के लिए क्लस्टर संसाधन समन्वयक की भर्ती की जा रही है। जम्मू-कश्मीर में 1469 पदों पर भर्ती होनी है। 20 अगस्त तक आवेदन मांगे गए थे। जम्मू संभाग में 19 विषयों में भर्ती हो रही है। इसके लिए 20 हजार से अधिक आवेदन आए है। 50 प्रतिशत अंक के साथ स्नातकोत्तर (पीजी) पास करने वाले पात्र हैं।
विज्ञापन


अब ऐसे होगी चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर और जम्मू करेगा। पीजी के 80 अंक, एमफिल के पांच अंक, पीएचडी, नीट, सेट के 10 अंक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशन के पांच अंक शामिल होंगे। कुल 100 अंक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर होगी भर्ती

बॉटनी 80, केमिस्ट्री 30, कॉमर्स 15, इकोनॉमिक्स 75, एजुकेशन 75, इंग्लिश 110, जियोग्राफी 10, हिंदी 15, संस्कृत 5, इतिहास 20, डोगरी 5, गणित 110, फिजिक्स 18, पॉलिटिकल साइंस 40, सोशियोलॉजी 10, स्टैटिक्स 10, उर्दू 35 और जियोलॉजी 70, कंप्यूटर साइंस 15 पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed