{"_id":"6509ff57580952b6db04a5d9","slug":"school-building-problem-samba-news-c-289-1-sjam1009-671-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लापरवाही की मजबूती से शिक्षा हो रही कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लापरवाही की मजबूती से शिक्षा हो रही कमजोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडला ब्राह्मणा स्थित सरकारी मिडिल स्कूल की टूटी है चारदीवारी
बारिश में नाले का पानी स्कूल में घुसकर सामान को करता है बर्बाद
स्कूल में बच्चों को पढ़ने में होती है परेशानी, अभिभावक भी रहते चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले की सरना पंचायत के बडला ब्राह्मणा स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में चारदीवारी न होने से बारिश के मौसम में नाले का पानी स्कूल में घुस जाता है। इससे स्कूल में रखा सामान खराब हो रहा है। साथ ही बच्चों की शिक्षा पर भी प्रभाव पड़ रहा है। यह चारदीवारी दो बार गिर चुकी है, फिर भी बार-बार बिना मजबूती के उसे खड़ा कर दिया जाता है।
स्थानीय सोहन सिंह, मोहन सिंह, अर्जुन सिंह, आदि ने बताया कि स्कूल के सामने एक नाला बहता है। अधिक बारिश होने पर नाले का पानी स्कूल परिसर में घुस जाता है। बीते दिनों भी भारी बारिश के कारण नाले का पानी स्कूल में घुस गया था, जिससे स्कूल में रखे सामान को नुकसान पहुंचा था। इससे स्कूली बच्चों को भी परेशानी होती है। बरसात के दिनों में अभिभावक भी चिंतित रहते हैं। उन्होंने मांग की कि उक्त स्कूल में चारदीवारी करवाई जाए, ताकि छात्रों की शिक्षा बाधित न हो। यदि ऐसा ही हाल रहा तो सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या कैसे बढ़ेगी।
पंचायत बडला ब्राह्मणा के पंच सवर्ण सिंह ने बताया कि वार्ड के मिडिल स्कूल की चारदीवारी पहले भी दो बार बनाई गई है। लेकिन, पानी बढ़ने से चारदीवारी टूट जाती है। इसके लिए पंचायत स्तर पर भी योजना बनाई गई है। वहीं, सरना पंचायत की सरपंच सुमन लता ने बताया कि स्कूल की चार दिवारी के लिए 7 लाख 20 हजार की योजना बनाई है। योजना बना कर मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंपी है। फंड उपलब्ध होने पर चारदीवारी का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
-- --
विभाग की ओर से समग्र योजना के तहत 7 लाख 20 हजार की योजना बना कर भेजी है। इसे मंजूरी मिलने पर चारदीवारी का काम शुरू किया जाएगा। चारदीवारी को बार-बार गिरने से रोकने के लिए इस बार दो से तीन फुट तक कंकरीट की दीवार लगाने के लिए कहा जाएगा, ताकि पानी को रोका जा सके। नाले पर बनी पुली से भी पानी का रुख स्कूल की ओर कर दिए जाने से समस्या आ रही है।
- केवल कृष्ण, मुख्य शिक्षा अधिकारी, सांबा