{"_id":"60a951748ebc3e34fb488a3e","slug":"saving-kashmir-s-paradise-by-fighting-kovid-is-everyone-s-responsibility-jitendra-singh-jammu-city-news-jmu2357919173","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe : जितेंद्र सिंह ने कहा- कोविड से लड़कर कश्मीर के स्वर्ग को बचाना सभी की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe : जितेंद्र सिंह ने कहा- कोविड से लड़कर कश्मीर के स्वर्ग को बचाना सभी की जिम्मेदारी
Sun, 23 May 2021 12:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:16 AM IST
सार
कश्मीर के नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में उन्होंने कहा कि राजनीतिक और वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर हमें एकजुट होकर महामारी से लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
Jitendra Singh
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कश्मीर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की है। कश्मीर के नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में उन्होंने कहा कि राजनीतिक और वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर हमें एकजुट होकर महामारी से लड़ना चाहिए। कश्मीर के स्वर्ग को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा की घाटी के सफल टीकाकरण अभियान से पूरे देश में सकरात्मक संदेश जाएगा।
विज्ञापन
कार्मिक राज्यमंत्री ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, धार्मिक और वरिष्ठ नेता मोदी सरकार द्वारा कोविड के खिलाफ शुरू किए गए टीकाकरण अभियान को जन आंदोलन में बदलने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार मंत्री ने कश्मीर घाटी में नागरिक समाज के स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम करने की सराहना की।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि उन्होंने कश्मीर के सभी जिला कलेक्टरों को महामारी के खिलाफ सामूहिक लड़ाई के लिए बने बोर्ड में जन प्रतिनिधियों को रखने की सलाह दी है। टीकाकरण शिविर के आयोजन के निर्देश दिए हैं। शिविर लोगों के अनुकूल रहे, इसलिए समुदाय के नेताओं को शामिल करने के लिए कहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए मुफ्त टेली-परामर्श सुविधा स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
चिकित्साकर्मियों की भर्ती के लिए 24 मई से साक्षात्कार
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि चिकित्सा कर्मचारियों की भर्ती के लिए 24 मई से साक्षात्कार शुरू हो जाएगा। उन्होंने सलाह दी कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मानव संसाधन की कमी से निपटने के लिए स्नातकोत्तर और अंतिम वर्ष के स्नातक चिकित्सा छात्रों और नर्सिंग स्टाफ को सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अन्य संबद्ध अस्पतालों में लगाया जा सकता है।
मंत्री बोले- लौटेगा अच्छा समय
केंद्रीय मंत्री ने कहा, दुर्भाग्य से ईद, वसंत ऋतु और आगामी अमरनाथ यात्रा के समय में कश्मीर घाटी में कोविड-19 महामारी का सामना हुआ। उन्होंने उम्मीद जताई की कि सामूहिक प्रयासों और दृढ़ संकल्प के जरिए आपदा खत्म होगी और अच्छा समय लौटेगा।