फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   satwari, snatching case

Jammu News: महिला के गले से चेन झपट बदमाश भागे

विज्ञापन
satwari, snatching case
जम्मू। सतवारी में महिला की मंगलवार दिनदहाड़े दो बाइक सवारों ने गले से सोने की चेन झपट ली। पीड़ित ने सतवारी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। नवजौत कौर ने पुलिस को बताया कि वह दशमेश नगर में किसी काम से गई थी। सड़क पर पैदल चल रही थी, तभी दो बाइक सवार पीछे से आए और गले से चेन झपट कर फरार हो गए। इससे पहले किसी को मदद के लिए बुलाती, बदमाश वहां से जा चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। फिलहाल अभी तक आरोपियों का पता नहीं चला। ब्यूरो
विज्ञापन


वाहन चोरी करते दो पकड़े
जम्मू। गंग्याल के सयोड़ा से स्थानीय लोगाें ने दो आरोपियों को वाहन चोरी करते पकड़ा। इसके बाद गंग्याल पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि आरोपियों से कुछ बरामद नहीं हुआ, लेकिन मौके पर चोरी करते हुए पकड़े जाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल की मौत
जम्मू। जीएमसी में भर्ती सड़क हादसे के घायल व्यक्ति की मौत हो गई। कठुआ के रहने वाले विक्की कुमार को कठुआ के लच्छीपोरा में एक वाहन ने 25 सितंबर को टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जीएमसी भर्ती कराया गया। वहीं, शहर के बस स्टैंड के पास अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। इसके बाद उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed