फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   saturday is the coldest night of the season in Leh and Kargil

लेह, कारगिल में सीजन की सबसे सर्द रात बीती, कड़ाके की ठंड से जनजीवन पर असर

Sun, 30 Dec 2018 02:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 30 Dec 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
saturday is the coldest night of the season in Leh and Kargil
सर्दी - फोटो : फाइल फोटो

रियासत के कई हिस्सों में पारा नए रिकॉर्ड बना रहा है। लेह और कारगिल में बीती रात के न्यूनतम पारे के साथ सीजन की सबसे सर्द रात बीती। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन पर असर है। घाटी के सभी हिस्सों में रात का पारा सामान्य से कई डिग्री नीचे चल रहा है। कई जलाशयों सहित पानी के स्रोत जम गए हैं। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार रविवार को कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 1-2 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


द्रास में तापमान माइनस 21.9 डिग्री तक पहुंच गया है। लेह में शरीर में कंपकंपी डालने वाली ठंड के बीच बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन की सबसे ठंडी रात थी। इसी तरह कारगिल में भी न्यूनतम तापमान माइनस 16.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जम्मू में पारे में गिरावट का सिलसिला जारी है। यहां शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री गिरकर 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूखी सर्दी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ी हैं। 
विज्ञापन


स्थान     न्यूनतम तापमान 
पहलगाम  माइनस 8.3
श्रीनगर     माइनस 7.2
गुलमर्ग     माइनस 7.0
काजीकुंड   माइनस 6.2
कुपवाड़ा   माइनस 6.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed