{"_id":"64ed01f25111c1cd93081e57","slug":"saror-toll-plaza-smart-meter-protest-jammu-news-c-10-jam1008-191161-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्मार्ट मीटर और सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्मार्ट मीटर और सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू (ग्रामीण) के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों ने सोमवार को चिन्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। स्मार्ट मीटर और सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के बैनर तले कार्यकर्ताओं और लोगों ने सोमवार को चिन्नौर वार्ड-62 और 64 में भाजपा सरकार के खिलाफ रोष जताया
डीसीसी जम्मू (ग्रामीण) के अध्यक्ष हरि सिंह चिब ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एनएचएआई के अधिकारी टोल प्लाजा के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर और सिस्टम दोनों ही खराब हैं, जिसके परिणामस्वरूप बिजली के न्यूनतम उपयोगकर्ताओं को भी भारी बिल भेजे जा रहे हैं। एमके भारद्वाज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मौजूदा प्रशासन भाजपा शासन चला रहा है, जिसे लोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रशासन लोगों की वास्तविक मांगों की अनदेखी कर रहा है। प्रदर्शन में सोमनाथ शर्मा, पुरुषोत्तम सिंह, सुनील सिंह, सुरेंद्र कुमार शामिल रहे। ब्यूरो
एलजी प्रशासन की नीतियां जन विरोधी : आप
जम्मू। आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई ने शहर में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने और सरोर टोल प्लाजा से टोल संग्राह नहीं करने के समर्थन में प्रदर्शन किया। पार्टी सदस्य महाराजा हरि सिंह पार्क के बाहर एकत्रित हुए और प्रदेश सरकार के रुख को लेकर नारेबाजी करने लगे। निर्मल मन्हास ने कहा कि एलजी प्रशासन की नीतियां जन विरोधी हैं। सरकार लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। आतंकवाद के लंबे दौर और मौजूदा सुरक्षा स्थिति के कारण प्रदेश के लोग पहले से ही आर्थिक और राजनीतिक रूप से परेशान हैं। ऐसी स्थिति में जम्मू-कश्मीर की तुलना अन्य केंद्र शासित प्रदेशों या राज्यों से नहीं की जा सकती। प्रशासन अपनी जनविरोधी नीतियों से बाज आए। ब्यूरो