फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Saror Toll Plaza Controversy Councilor in protest, said BJP is silent by doing anti people work

सरोर टोल प्लाजा विवादः विरोध में उतरे पार्षद, बोले- जनविरोधी काम करके मौन है भाजपा

Sun, 20 Oct 2019 11:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 20 Oct 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
Saror Toll Plaza Controversy Councilor in protest, said BJP is silent by doing anti people work
ट्रांसपोर्ट यूनियन के विरोध के चलते लोग हुए परेशान - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग के सरोर क्षेत्र में खुले टोल प्लाजा को लेकर अब जम्मू नगर निगम के पार्षदों ने भी विरोध करना शुरू कर दिया है। कांग्रेसी पार्षद गौरव चोपड़ा और रितु चौधरी ने कहा कि नए टोल प्लाजा से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। भाजपा ने टोल प्लाजा खोलकर जनविरोधी काम किया है। उन्होंने कहा कि इतने विरोध पर भी भाजपा मौन है। जम्मू-कठुआ रूट पर बसें नहीं चल रही हैं। लोगों को पैदल चलना पड़ रहा है।

विज्ञापन


इस समय नौकरी करने वाले लोग, छात्र, व्यापारी वर्ग दुखी है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार एक टोल प्लाजा से 70 किलोमीटर के बीच कोई दूसरा टोल प्लाजा नहीं हो सकता है। टोल प्लाजा दोनों ही तरफ  से इस नियम को पूरा नहीं करता है।
विज्ञापन


दूसरा नियम यह कहता है कि किसी भी शहर से दस किलोमीटर के अंदर कोई टोल नहीं होना चाहिए जबकि सरोर टोल प्लाजा बाड़ी ब्राह्मणा टाउन से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पर नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इस मौके पर अन्य पार्षद भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर नेकां ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल

नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने सरोर टोल प्लाजा पर सरकार के रवैये पर सवाल उठाए हैं। संयुक्त बयान में राणा और सलाथिया ने कहा कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और राज्य प्रशासन जन भावनाओं की अनदेखी कर रहे हैं। व्यापार, उद्योग, ट्रांसपोर्ट और पर्यटन आपरेटरों की सरोर टोल प्लाजा बंद करने की मांग की उपेक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा है कि रोड टैक्स में कटौती या किसी एक क्षेत्र को छूट देने का आश्वासन काम करने वाला नहीं है। टोल प्लाजा को बंद करने से ही राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहने के समय जिस पार्टी ने टोल प्लाजा का कड़ा विरोध किया था। सत्ता में होने पर वह यू टर्न ले चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed