फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sanskrit languages

घर पर बच्चों को संस्कृत भाषा की शिक्षा देने का प्रयास करना चाहिए : एसपी

विज्ञापन
sanskrit languages
जम्मू। देववाणी संस्कृत को घर घर तक पहुंचाने के लिए श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट ने प्रतिकण्ठं संस्कृतम् सम्पर्क अभियान के तहत शुक्रवार को गवर्नमेंट हाई स्कूल मुट्ठी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर एसपी साउथ जम्मू अजय शर्मा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रस्ट के प्रधान महंत रोहित शास्त्री ने कहा कि देववाणी संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा सरल संस्कृत बोध नामक पुस्तक प्रकाशित की गई है। इसका नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास इस भाषा को घर घर तक पहुंचाना है। मुख्य अतिथि एसपी साउथ अजय शर्मा ने कहा कि हमें घर पर ही बच्चों को संस्कृत भाषा की शिक्षा देने का प्रयास करना चाहिए, तभी हम दूसरों को इस भाषा का प्रयोग करने की सलाह दे सकते हैं। उन्होंने देववाणी संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ट्रस्ट प्रदेश में देववाणी संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए अच्छा प्रयास कर रहा है। इस दौरान अजय शर्मा, जगदेव सिंह चिब, सुनील शर्मा, नरेश रैना, सतपाल खजूरिया, अजय सिंह, पवन खजूरिया, स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed