फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sanjay wrestler won the title of Kharah Kesari Dangal

Jammu News: संजय पहलवान ने जीता खराह केसरी दंगल का खिताब (फोटो)

विज्ञापन
Sanjay wrestler won the title of Kharah Kesari Dangal
दंगल प्रतियोगिता में भाग लेते पहलवान व उपस्थित अन्य
जम्मू। परगवाल के संजय पहलवान ने सोमवार को खराह में हुई खराह केसरी दंगल चैंपियनशिप में हरियाणा के अपने प्रतिद्वंद्वी विकास पहलवान को पटखनी देकर खराह केसरी दंगल का खिताब जीत लिया। इस दौरान कुश्ती के 60 मुकाबले हुए। इसमें बड़ी माली का मुकाबला परगवाल के संजय पहलवान और हरियाणा के विकास पहलवान के बीच खेला गया।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक युवा सेवाएं और खेल जम्मू सुरम चंद शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की और विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार युवाओं को बुनियादी न्यूनतम खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर संयुक्त निदेशक उद्योग जम्मू सुरिंदर पॉल शर्मा, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी जम्मू सुखदेव शर्मा, तहसीलदार खराह-बल्ली रोमेश चंदर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed