फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sanitation worker

अब एप से लगेगी सफाई कर्मियों की हाजिरी

विज्ञापन
sanitation worker
जम्मू। सफाई कर्मचारियों की हाजिरी अब एप के माध्यम से लगेगी। इसके लिए एप तैयार कर लिया गया है। इसका नाम अटेंडेंस ऐप जेएमसी है। इसे जून माह में ट्रायल बेस पर किया जाएगा। जुलाई माह से एप के माध्यम से ही हाजिरी लगेगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में सफाई कर्मचारियों के ड्यूटी पर न आने की शिकायतें आ रही हैं। इस कारण वार्डों में सही तरीके से काम नहीं हो रहा है। कुछ जगहों पर सफाई कर्मचारी कोई और है और काम करने के लिए कोई और पहुंच रहा है। शिकायतें आने के बाद नगर निगम ने एप तैयार किया है। इसके माध्यम से निगरान हाजिरी भरेगा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों का फोटो खिंचा जाएगा। उसकी हाजिरी जीएमसी कार्यालय में भी देखी जा सकेगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में 2500 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। इसमें स्थायी, अस्थायी तौर पर भी कर्मचारी कार्यरत हैं। सबसे ज्यादा परेशानी अस्थायी तौर पर सेवाएं दे रहे कर्मचारी की आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून माह से एप से ट्रायल बेस पर काम होगा। जुलाई माह से हाजिरी एप से ही लगाई जाएगी। शत प्रतिशत हाजिरी सुनिश्चित की जाएगी।
-बलदेव सिंह बलोरिया, अध्यक्ष, हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed