फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sample report

सैंपल रिपोर्ट में देरी पर भड़के छात्र, गांधीनगर अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
sample report
जम्मू। क्वारंटीन और पेड क्वारंटीन में फंसे लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कोविड सैंपल रिपोर्ट के कई-कई दिन बाद आने से आए दिन प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार को गांधीनगर अस्पताल के बाहर विद्यार्थियों ने सैंपल की रिपोर्ट न आने और दोबारा सैंपल न लेने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, उन्हें रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है, जिससे उन्हें भीषण गर्मी में मजबूरन क्वारंटीन केंद्रों में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांधीनगर अस्पताल में शुक्रवार को क्वारंटीन केंद्रों के लोगों को सैंपलिंग के लिए बुलाया गया था। इसमें एक दल में 15 विद्यार्थी थे। उनके साथ एक अन्य दल में 14 तारीख से फंसे 8 विद्यार्थियों के सैंपल ले लिए और उन्हें बाद में आने को कहा। इस पर विद्यार्थी भड़क गए। उन्होंने बताया कि वे 15 मई को लौटे थे और उन्हें क्वारंटीन केंद्रों और पेड क्वारंटीन में रखा गया है। लेकिन उनकी कोविड सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है और उनके दोबारा सैंपल भी नहीं लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पहले एमए स्टेडियम के क्वारंटीन केंद्र में थे, जिसके बाद उन्हें होटल में क्वारंटीन किया गया। लेकिन स्टेडियम में रोके गए दो नागरिक कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव हुए थे और वे उनके संपर्क में थे, जिससे क्या गारंटी है कि वे सब ठीक हैं। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि उन्हें सैंपल रिपोर्ट के बारे में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है। क्वारंटीन में रहने के कारण उनकी हालत खराब हो रही है। गर्मी में असुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। गांधीनगर अस्पताल के अधीक्षक एलडी भगत ने बताया कि क्वारंटीन केंद्रों से अस्पताल आए करीब 300 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें सीमित क्षमता खत्म होने पर अन्य लोगों को बाद में सैंपल के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

सैंपल निर्धारिक मानकों के तहत लगाए जा रहे : एचओडी
जीएमसी की माइक्रोबायोलाजी लैब की एचओडी डॉ. शशि सूदन ने दावा किया है कि उनके यहां से कोई सैंपल गायब नहीं हुआ है। सभी सैंपलों को तय मानकों के तहत लगाया जा रहा है। प्रतिदिन औसतन 1200-1400 सैंपलिंग रिपोर्ट की जा रही है। सैंपलों का लोड अधिक होने से रिपोटिंग में कुछ देर हो सकती है। लेकिन लैब नियमित रूप से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा सैंपलिंग का काम शुरू
क्वारंटीन केंद्रों में कोविड सैंपलों की रिपोर्ट में देरी पर उनके दोबारा सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है। सूत्रों के अनुसार लेतलटीफी रिपोर्टों वाले मामलों में दोबारा लोगों के सैंपलिंग लिए जा रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट जल्द लाने को प्राथमिकता दी जा रही है। लेकिन सैंपलिंग रिपोर्ट में कई कई दिन की देरी ने कोविड सैंपल टेस्टिंग की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कई मामलों में आगे वाली तिथियों की सैंपल रिपोर्ट आ गए हैं, जबकि गत तिथियों वाली रिपोर्टों का पता नहीं है। इससे क्वारंटीन केंद्रों में फंसे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

ट्रेन से आने वाले लोगों के सैंपल श्रीनगर भेजने की तैयारी
जम्मू। जम्मू में कोविड सैंपलों के लोड को देखते हुए ट्रेन से आने वाले लोगों के सैंपलों को स्किम्स सोरा श्रीनगर में भेजने की तैयारी की जा रही है। जम्मू में ट्रेन से रोजाना 800-1000 के बीच यात्री पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अकेले जिला जम्मू में ही करीब 3500 रिपोर्टों का इंतजार है। जिले से रोजाना 1100-1200 सैंपल जा रहे हैं। घरेलू उड़ानों को शुरू करने के लिए जम्मू एयरपोर्ट पर कोविड टेस्टिंग के लिए चार बूथ स्थापित किए जाएंगे। इसमें हवाई मार्ग से आने वाले लोगों को सैंपल लेकर क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed