{"_id":"660350d1dc19b855a20f91e6","slug":"samba-vijaypur-crime-one-arrest-samba-news-c-289-1-sjam1009-102146-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कट्टे व दो कारतूस के साथ थार चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कट्टे व दो कारतूस के साथ थार चालक गिरफ्तार
Wed, 27 Mar 2024 04:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
विजयुपर पुलिस ने गुढ़ा मोड़ में लगाए नाके पर पाई सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने विजयपुर थाना के अंतर्गत एक थार चालक को एक कट्टे व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान नारायण शर्मा उर्फ शुना निवासी थलोरी ब्राह्मणा, विजयपुर (सांबा) के रूप में हुई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विजयपुर पुलिस ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर गुढ़ा मोड़ इलाके में एक विशेष नाका लगा कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान जम्मू से सांबा की ओर आए महिंद्रा थार (जेके21एच9444) को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क कर्मियों ने वाहन को रोक कर चालक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से एक कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस थाना विजयपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।