फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba - thief arrest with bike

Jammu News: पुलिस ने बाइक के साथ पकड़ा कुख्यात चोर

Sun, 28 Apr 2024 05:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 28 Apr 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
samba - thief arrest with bike
सांबा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने थाना सांबा में दर्ज चोरी के मामले में कुख्यात चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को राकेश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी जतवाल सांबा ने चीची माता मंदिर सांबा के पास मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत पुलिस थाना सांबा को दी थी। थाना सांबा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस थाना सांबा की टीम ने आरोपी रोहन कुमार उर्फ गौरव पुत्र बॉबी कुमार निवासी तेली बस्ती, बाडी ब्राह्मणा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक तेली बस्ती, बाड़ी ब्राह्मणा में खड्ड से बरामद की। मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एक कुख्यात चोर है, जो पहले सांबा और जम्मू क्षेत्रों में चोरी के कुछ मामलों में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed