{"_id":"64ef99aa51a66b9508080bf6","slug":"samba-soror-toll-palaza-hunger-strike-samba-news-c-10-1-jam1007-192759-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अनशन पर बैठे दो और लोगों की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अनशन पर बैठे दो और लोगों की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में उपचाराधीन
Thu, 31 Aug 2023 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोर टोल प्लाजा को बंद करने की मांग पर सांबा में भूख हड़ताल सातवें दिन भी रही जारी
कई क्षेत्रों के लोगों ने दिया समर्थन, प्रदर्शन और रैलियां निकाल कर शासन और केंद्र सरकार को कोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सरोर टोल प्लाजा बंद करने की मांग को लेकर युवा राजपूत सभा की भूख हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। इस दौरान कठुआ और जम्मू सहित कई इलाकों के लोगों ने सांबा पहुंच कर हड़ताल को समर्थन दिया। वहीं, कस्बे में रैली निकाल और प्रदर्शन कर प्रदेश शासन व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही टोल प्लाजा बंद करने की मांग को जायज ठहराते हुए जल्द पूरा करने की अपील की। उधर, बुधवार को भूखहड़ताल पर बैठे दो और लोगों की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। उनकी पहचान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के मोहन सिंह व युवा राजपूत सभा के सदस्य परमवीर सिंह के रूप में हुई है। वहां पर उनका उपचार जारी है। इसके साथ बीमार होने वाले लोगों की संख्या चार हो गई है।
सरोर में टोल प्लाजा को बंद करवाने के लिए कस्बे के मुख्य चौक अनशन जारी रहा। युवा राजपूत सभा के जिला अध्यक्ष संजय जम्वाल ने कस्बे के मुख्य चौक में अनशन पर बैठे सदस्यों से भेंट कर हौसला बढ़ाया। इस से पहले वह जीएमसी जम्मू में भर्ती युवा राजपूत सभा के सदस्य लक्की सिंह से भी मिले व उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के लोग उनके साथ हैं।
हीरानगर की तहसील मढ़ीन के लोगों ने बुधवार को सांबा पहुंच कर अनशन पर बैठे सदस्यों को समर्थन दिया। स्थानीय सरपंच राकेश चौधरी, रजनी और गोलू ने कहा कि हीरानगर के सीमावर्ती क्षेत्रों लोग भी इस मुहिम में शाहिल हुए हैं। जम्मू के लोगों पर जो टोल थोपा जा रहा है वह गलत है। इसे शीघ्र बंद करना चाहिए अन्यथा जम्मू संभाग के लोग एक बड़े आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अनशन पर बैठे सदस्यों पर जोर इसे स्थगित करने के लिए जोर डाला जा रहा है। मंगलवार रात को भी डीसी अभिषेक शर्मा व एसएसपी बेनाम तोश ने अनशन पर बैठे सदस्यों से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी। शाम को डिवकाॅम ने राजपूत सभा के सदस्यों को बातचीत के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
सुंब के लोगों ने टोल प्लाजा के विरोध में किया प्रदर्शन
सुंब के लोगों ने टोल प्लाजा बंद करने की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। साथ ही भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को समर्थन दिया। हीरानगर से दो दर्जन लोगों ने सांबा पहुंच कर रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अनशन पर बैठे सरपंच रविन्द्र सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा को हटाने के बाद ही अनशन समाप्त करेंगे। क्षतिग्रस्त हाईवे के लिए टोल नहीं देंगे।