{"_id":"64fa2b1512d9185f990bb804","slug":"samba-shri-krishan-janamstmi-samba-news-c-289-1-sjam1009-585-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भगवान नृसिंह के समक्ष नतमस्तक हुए भक्त, आशीर्वाद प्राप्त कर मांगी मन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भगवान नृसिंह के समक्ष नतमस्तक हुए भक्त, आशीर्वाद प्राप्त कर मांगी मन्नतें
Fri, 08 Sep 2023 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार, दिनभर दर्शन के लिए मंदिरों में लगी रही भीड़
कई जगह भगवान कृष्ण की लीलाओं का किया गया मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूूमधाम से मनाया गया। सुबह से लेकर रात तक मंदिरों में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। नृसिंह मंदिर घगवाल में भी भक्तों ने माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था, जो रात तक जारी रहा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म होने तक भक्त भजन कीर्तन में व्यस्त दिखाई दिए। नाटक मंडलियों की ओर से भगवान की लीलाओं का मंचन किया गया। नृसिंह मंदिर में दिनभर मेले जैसा माहौल रहा। यहां विभिन्न दुकानें सजाई गईं थीं। साथ ही झूले भी लगाए गए थे। एसएसपी बेनाम तोश, एएसपी सुरेंद्र चौधरी सहित बीडीसी चेयरमैन विजय टंगोत्रा, डीडीसी सदस्य सुरेश कुमार, सरपंच सुदेश कुमारी, राम पाल शर्मा, गोपाल शर्मा, पूर्व सरपंच रीना चौधरी ने भी मंदिर में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर डीसी अभिषेक शर्मा की ओर से श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए थे।