{"_id":"690fa4560ff5362267087886","slug":"samba-news-protest-news-samba-news-c-289-1-sba1003-109310-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मियों ने किया प्रदर्शन, 10 को जम्मू में निकालेंगे रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मियों ने किया प्रदर्शन, 10 को जम्मू में निकालेंगे रोष रैली
Sun, 09 Nov 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
सांबा में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते पीएचई विभाग के अस्थाई कर्मचारी
बोले- वर्षों से नियमित करने का आश्वासन दे रही सरकार
सांबा। पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मियों ने शनिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 10 नवंबर को जम्मू में बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
अस्थायी कर्मचारी संगठन के सदस्य राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित धरना प्रदर्शन में डेलीवेजर्स का गुस्सा साफ झलक रहा था। कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों से उन्हें नियमित करने की मांग की जा रही है लेकिन अब तक सरकार ने सिर्फ आश्वासन दिए हैं। अस्थायी कर्मचारी चमन लाल ने कहा कि अब चाहे लाठियां मारो, गोली चलाओ या गिरफ्तार करो, लेकिन अब हम पीछे नहीं हटेंगे। हमारे साथ अन्याय हुआ है और अब हम अपना हक लेकर रहेंगे। डेलीवेजर्स ने सरकार को दो टूक कहा कि यदि उनकी समस्याओं पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में जन आंदोलन खड़ा करेंगे। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर को अगली रणनीति का एलान किया जाएगा।