{"_id":"68c72c669b2f2c37170078e7","slug":"samba-news-health-news-dengu-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-108313-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भारी बारिश के बाद पैर पसार रहा डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भारी बारिश के बाद पैर पसार रहा डेंगू
Mon, 15 Sep 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के मुख्य बस अडडा के निकट दवा का स्प्रे करते स्वास्थ्य कर्मी।स्रोत स्वास्थ्य विभा
चक मंगा से सामने आया डेंगू का मामला, लोगों ने की फॉगिंग की मांग
सांबा। जिले में भारी बारिश के बाद अब डेंगू पैर पसार रहा है। रविवार को चक मंगा मोहल्ले से डेंगू का मामला सामने आया है। जिले में अब तक कुल 47 मामले आ चुके हैं।
चक मंगा से सबसे अधिक डेंगू के 15 मामले आ चुके हैं। स्थानीय निवासी बलदेव राज और सोनिया के अनुसार उनके मोहल्ले में पानी की निकासी नहीं होने पर नालियां जाम रहती हैं। यही कारण है कि उनके मोहल्ले से ही अधिक डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। जिला प्रशासन को इस बारे में कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं होने से बाढ़ के पानी से नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में चार पांच दिन पहले फाॅगिंग हुई थी। उन्होंने शीघ्र फाॅगिंग करवाने की मांग की है।
बाक्स
हॉट स्पाट क्षेत्र में दवा का स्प्रे किया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से फाॅगिंग करवाई जा रही है। उपायुक्त का भी निर्देश है जहां से डेंगू का मरीज आता है उनके आसपास के बीस घरों में भी एंटीलारवा स्प्रे की जा रही है। चार प्रकार की दवा का स्प्रे किया जा रहा है। इससे लारवा पैदा नहीं होता है। करीब 6,000 लोगों के रक्त की जांच की गई।
विज्ञापन
- डॉ. ऋचा अरोड़ा, बीएमओ