फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, education news

Jammu News: जम्मू-सांबा-कठुआ रूट पर छात्रों को नहीं बैठाती निजी बसें

Wed, 05 Nov 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 05 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
samba news, education news
सांबा। जम्मू-सांबा-कठुआ मार्ग पर निजी बसों की मनमानी के कारण विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है निजी बसें नहीं रुकने से स्कूल-काॅलेज पहुंचने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेज की यूनिफॉर्म में सफर करने वालों के लिए बसें नहीं रुकने से वह परेशान हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर पूर्व सरपंच लवलू संबयाल ने डीसी, एसएसपी एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और निजी बस चालकों को निर्देशित करें कि छात्रों को बिना रुकावट यात्रा करने दें।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच ने कहा कि स्कूल-कॉलेज के छात्र पढ़ाई के लिए बसों पर निर्भर हैं और उनकी सुविधा सुनिश्चित करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की है। स्थानीय लोगों और छात्राओं का कहना है कि लगातार बस चालकों की मनमानी से विद्यार्थियों को रोजाना परेशानी हो रही है। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed