फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, education news

Jammu News: बस्सी कलां के प्राइमरी स्कूल की कक्षाएं निजी भवन में शिफ्ट

Tue, 16 Sep 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 16 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
samba news, education news
जलभराव के कारण स्कूल आने में असमर्थ थे बच्चे
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग व प्रशासन से की थी कार्रवाई की मांग

सांबा। लगातार बारिश और जलभराव से प्रभावित बाड़ी ब्राह्मणा के बस्सी कलां वार्ड-7 स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल की कक्षाओं को शिक्षा विभाग ने पास की एक निजी इमारत में स्थानांतरित कर दिया है।
गत दिवस प्रकाशित समाचार में बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने की स्थिति सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। विभाग ने जेडईओ की अगुवाई में टीम भेजकर स्कूल को निजी भवन के चार कमरों में शिफ्ट किया और आज से कक्षाएं शुरू कर दीं।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से स्कूल परिसर में दो फीट तक पानी जमा था। बताया गया कि स्कूल से सटे तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर सीधे परिसर में भर गया। जलभराव के कारण बच्चे स्कूल आने में असमर्थ थे और स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग व प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पानी की निकासी के लिए जो स्थान चिन्हित किया गया था, वहां स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। यही नहीं, जब स्कूल की नई इमारत अन्य जगह पर बनाने का प्रयास किया गया तो उसका भी विरोध किया गया। ऐसे में स्थायी समाधान निकालना मुश्किल हो रहा है।

कोट
बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए फिलहाल निजी भवन में कक्षाएं चलाई जाएंगी। तालाब से ओवरफ्लो होकर पानी स्कूल में आता है और निकासी के लिए रास्ता ही नहीं छोड़ा गया है। जब तक स्थायी इमारत का प्रबंध नहीं होता अस्थायी तौर पर यही व्यवस्था जारी रहेगी।
- केवल कृष्ण, मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed