{"_id":"6910f9379137bd35f607497d","slug":"samba-news-crime-news-samba-news-c-289-1-sba1003-109337-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया
Mon, 10 Nov 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा इलाके के जेके बैंक एटीएम गोलीकांड मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार अंधेरा होने और हमलावरों के मुंह छुपाने के चलते उनकी पहचान करने में पुलिस को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शक के आधार पर पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बता दें कि यह घटना शुक्रवार की शाम को बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक के पास जेके बैंक एटीएम के पास हुई थी। यहां बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से पूर्व सैनिक बिशन दास पुत्र निवासी छन्नी करथौली बाड़ी ब्राह्मणा पर गोली चलाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद और क्षेत्र के आसपास मौजूद लोगों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर पूछताछ कर रही है।
एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा प्रदीप सेन ने कहा कि अभी हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।