फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, crime news

Jammu News: दो गुटों में विवाद, गोली चलने से एक घायल

Tue, 16 Sep 2025 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 16 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
samba news, crime news
गुज्जर समुदाय के दो गुटों में झगड़ा पहले मारपीट तक पहुंचा और बाद में हो गई फायरिंग
विज्ञापन

सांबा। जिले के बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर अड्डा इलाके में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुज्जर समुदाय के दो गुटों में झगड़ा पहले मारपीट तक पहुंचा और बाद में फायरिंग हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार फरमान अली उर्फ फला पुत्र बशीर अहमद निवासी सरोर अड्डा ने देसी कट्टे से मुश्ताक अहमद उर्फ काका पुत्र शाह दीन निवासी सरोर अड्डा पर गोलियां चलाईं। गोलीबारी की चपेट में आने से गुलाब दीन पुत्र मुरीद अली निवासी सरोर अड्डा घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश है। आज विवाद की जड़ आरोपी फरमान अली की पत्नी के साथ मुश्ताक अहमद के कथित अवैध संबंधों का शक बना जिसके चलते हाथापाई शुरू हुई और मामला फायरिंग तक जा पहुंचा। गोलीबारी के बाद आरोपी फरमान अली मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गुज्जर समुदाय की महिलाओं ने बाड़ी ब्राह्मणा थाने के बाहर विरोध जताया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। इलाके में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा तनाव की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed