{"_id":"627832d87d631545fa447679","slug":"samba-news-chamicul-discharg-in-samba-factory-jammu-news-jmu259408634","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा में बीयर कारखाने में गैस का रिसाव, 8 महिला श्रमिक बेहोश, डीसी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा में बीयर कारखाने में गैस का रिसाव, 8 महिला श्रमिक बेहोश, डीसी ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। रख अंब टाली क्षेत्र के सिडको के दूसरे फेज में स्थित एक बीयर कारखाने में हुए रासायनिक रिसाव से वहां काम कर रही आठ महिलाएं बेहोश हो गईं। इन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने जिला अस्पताल पहुंच कर महिला श्रमिकों से बात की। उन्होंने तहसीलदार रामपाल शर्मा के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन कर घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बाद में घटनास्थल का भी दौरा किया।
घटना के बारे में बताया जाता है कि रविवार को महिला श्रमिक कारखाने में काम कर रही थीं। उसी दौरान उन्हें बेचैनी व चक्कर महसूस होने लगे। इसके बाद एक-एक कर आठ महिला श्रमिक बेहोश हो गईं। इससे कारखाने में हड़कंप मच गया। प्रबंधन से जुड़े लोगों ने तत्काल बेहोश महिला श्रमिकों को एक स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराने का प्रयास किया परंतु सफलता नहीं मिली। उसके बाद सभी श्रमिकों को लेकर प्रबंधन के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया। इसबीच घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार रामपाल शर्मा व थाना प्रभारी दीपक जसरोटिया मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों ने बेहोश महिला श्रमिकों से मुलाकात की। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने महिला श्रमिकों से घटना के बारे में जानकारी ली।
महिला श्रमिकों का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा है कि कारखाने में किसी गैस के रिसाव के कारण ही महिलाएं बेहोश हुई हैं।
अस्पतला में प्रभावित महिला श्रमिकों के नाम
-------------------
जिन महिला श्रमिकों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें बबली (24 ), रजनी देवी (21), पूनम देवी (27), रितु देवी (32),जानकी देवी (22), शकुंतला देवी (35), रीमा देवी (27), रीना देवी (18) शामिल हैं। यह सभी दूसरा फेज, सांबा की रहने वाली हैं।