फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news,animal,disease

कंट्रोल रूम में आईं 20 कॉल, तुरंत डॉक्टर भेज शुरू किया बीमार पशुओं का उपचार

विज्ञापन
samba news,animal,disease
सांबा। जम्मू-कश्मीर में लंपी रोग की पुष्टी के बाद अब सांबा जिले में पशुओं में बढ़ रही बीमारी पर पशुपालन विभाग फौरी उपचार पर ध्यान दे रहा है। विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन नंबरों पर शनिवार को 20 कॉल आईं हैं। गांव छजवाल, बाड़ियां, गढवाल, तवेला, सरोर, राया, पाटी, स्वांखा, रामलू ब्राह्मणा, घो ब्राह्मणा, पंदौर, राजपुरा के नडाला के किसानों ने पशु बीमार होने की सूचना विभागीय नंबरों पर दी। जहां विभाग के डॉक्टरों को तुरंत भेजकर पशुओं का उपचार शुरू किया गया। जिस गांव में दो से अधिक बीमार पशु पाए जा रहे हैं, वहां टीमें पहुंचकर जांच कर रही हैं। किसानों को जागरूक किया जा रहा है। सीमावर्ती गांव नडाला के किसान खेमराज ने बताया कि उनकी गाय को बीमारी के लक्षण दिखे थे। उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन किया, कुछ ही समय बाद डॉक्टरों की टीम उनके घर पहुंच गई।
विज्ञापन

--------
जिस गांव में पशु बीमार होने की कॉल आ रही है, वहां पर तुरंत डॉक्टरों की टीम को भेजकर उपचार शुरू किया जा रहा है। प्रदेश में लंपी बीमारी की पहचान होने के बाद अब बीमार पशुओं के उपचार पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसी मवेशी की मौत न हो। जल्द ही वैक्सीन भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

डॉ. राहुल देव, मुख्य जिला अधिकारी, पशु पालन विभाग, सांबा
विभाग ने ये नंबर किए हैं जारी
जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम का फोन नंबर 01923-246915 व 01923-241004 और हेल्पलाइन नंबर 1962 भी जारी किया है। अगर किसी पशु में बीमारी के लक्षण दिखते हैं तो किसान इन नंबरों पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
राजपुरा में दो बीमार मवेशियों के लिए सैंपल
जिले के सीमावर्ती कस्बे राजपुरा में दो बीमार पशुओं के सैंपल लिए गए हैं, जिनके शरीर पर गांठे बन चुकीं थीं। डा.ॅ अभिनाश हंस के अनुसार विभाग किसानों को घर-घर जाकर बीमारी से जागरूक कर रहा है। सैंपल जांच के लिए भोपाल की लैब में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed