{"_id":"65148e8c040def33a10d5346","slug":"samba-income-tax-survey-samba-news-c-289-1-sjam1009-742-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कारखाना मालिकों का इंतजार, फरार दो कर्मियों के घरों में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कारखाना मालिकों का इंतजार, फरार दो कर्मियों के घरों में दबिश
Thu, 28 Sep 2023 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
प्रथम फेज के पेस्टीसाइड कारखाने में आयकर विभाग का सर्वे दूसरे दिन भी रहा जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के प्रथम फेज में एक पेस्टीसाइड कारखाने में आयकर विभाग का सर्वे बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा है। इस दौरान टीम ने जांच करने के साथ ही साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, मंगलवार को लैपटॉप के साथ फरार दो कर्मियों की धरपकड़ के लिए उनके घरों में दबिश दी है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। टीम दूसरे दिन भी कारखाना मालिकों का इंतजार करती रही।
जानकारी के अनुसार कि सिडको के प्रथम चरण में स्थित रवि क्राॅप पेस्टीसाइड कारखाने के सर्वे के लिए आयकर विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में मंगलवार को पहुंची थी। सर्वे की भनक लगते ही कारखाना में काम करने वाले अधिकारी लैपटॉप सहित फरार हो गए थे। वहीं, बुधवार को दूसरे दिन सुबह टीम ने फिर कारखाने में पहुंच कर प्रक्रिया शुरू की। जानकारी के अनुसार की कारखाने में काम करने वाले दियानी निवासी अमित कुमार व उनके साथी रछपाल निवासी सुपवाल लैपटॉप सहित फरार हैं। दोनों के घरों में टीम की ओर से दबिश दी गई है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है। टीम को कारखाने के मालिकों का इंतजार कर रहे हैं। इस कारखाने के चार मालिक हैं। इनमें अर्पित राज बसंती पुत्र गणेष गर्ग निवासी प्रेम विहार मुज्जफरपुर (उत्तर प्रदेश), दीपक पुत्र सुरेश चंद निवासी बलवाल (उत्तराखंड), ओम प्रकाश पुत्र राम सरण निवासी आदमपुर हरियाणा, इंदरजीत पुत्र दर्शन निवासी शिवालिक नगर करनाल हरियाणा शामिल हैं। उनका इंतजार किया जा रहा है। कारखाने में काम फिलहाल बंद है।