{"_id":"65c2bab0f91b1ed23005ce5d","slug":"samba-ghagwal-rally-nss-samba-news-c-289-1-sjam1009-101776-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रैली निकाल स्वयंसेवियों ने बताए यातायात नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रैली निकाल स्वयंसेवियों ने बताए यातायात नियम
Wed, 07 Feb 2024 04:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत डिग्री कॉलेज घगवाल की एनएसएस इकाई ने किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
घगवाल। प्रिंसिपल डॉ. सुजाता सलाथिया के मार्गदर्शन में सरकारी डिग्री कॉलेज घगवाल की एनएसएस इकाई की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान स्वयंसेवियों ने वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही नियमों के तहत ही वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।
रैली का आयोजन एनएसएस पीओ डॉ. वाणी अवस्थी की अध्यक्षता में हुआ। जागरूकता रैली का उद्देश्य स्थानीय समुदाय के भीतर सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग प्रथाओं के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। एनएसएस स्वयंसेवकों और कॉलेज के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान सीट बेल्ट के इस्तेमाल करने, हेलमेट पहनने और वाहन चालते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की गई।