फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba, crime, one arrest

Jammu News: कट्टे के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, निशानदेही पर 12 बोर की राइफल भी बरामद

Fri, 08 Dec 2023 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 08 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
samba, crime, one arrest
सांबा। पुलिस ने थाना विजयपुर के अंतर्गत हार्डकोर अपराधी को कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान विवेक सिंह निवासी पाखरी, तहसील रामगढ़ (सांबा) के रूप में हुई है। पुलिस थाना विजयपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, उसकी निशानदेही पर उसकी गोशाला से एक 12 बोर की सिंगल बैरल राइफल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार कि उक्त अपराधी को 2018 में अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में गुढ़ा स्लाथिया के अंदरार मंडी के एक अन्य आरोपी अमन सलाथिया के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में विजयपुर थाने में मामला दर्ज किया था। एसएसपी बेनाम तोश ने कहा कि दस माह में पुलिस ने 155 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed