फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba, crime, chargesheet file

Jammu News: वकील सहित दो नशा तस्करों के खिलाफ आरोप पत्र दायर

Thu, 16 Nov 2023 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 16 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
samba, crime, chargesheet file
20 सितंबर को पुलिस ने बलोल खड़ के पास से 85 हजार रुपये की हेरोइन के साथ किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने एक वकील सहित दो एनडीपीएस के आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। यह सभी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। 20 सितंबर को राजोरी निवासी वकील इसरार तालिब और जम्मू निवासी मंगोत्रा को बलोल खड्ड (बाड़ी ब्राह्मणा) को चिट्टा हॉटस्पॉट से गिरफ्तार किया गया था। तलाशी के दौरान उनके पास 85000 रुपये की हेरोइन बरामद की गई थी।
इसके बाद पुलिस ने उनका रिमांड हासिल कर न्यायिक हिरासत में कठुआ जेल में भेज दिया था। पर्याप्त सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21/22/29 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया था। मामले का चालान न्यायिक निर्धारण के लिए माननीय प्रधान सत्र न्यायाधीश सांबा की अदालत में बुधवार को पेश किया था।
विज्ञापन

मामले की जांच पीएसआई निर्मल सिंह और पीएसआई दिव्या भारती ने थाना प्रभारी पुलिस थाना बाड़ी ब्राह्मणा सुमित शर्मा, डीएसपी बाड़ी ब्राह्मणा राहुल नागर और अतिरिक्त एसपी सांबा सुरिंदर चौधरी की देखरेख में की। एसएसपी बेनाम तोश के अनुसार कि पुलिस हेरोइन तस्करों/आपूर्तिकर्ताओं/तस्करों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सभी मामलों में जांच कर रही है। हेरोइन तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed