{"_id":"651fa27c859987391c0e8d37","slug":"samba-bari-brahmana-drug-smuggler-pelting-stone-at-police-and-ncb-team-four-cops-injured-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करों का दुस्साहस: पुलिस और एनसीबी टीम पर एक घंटा किया पथराव, चार कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करों का दुस्साहस: पुलिस और एनसीबी टीम पर एक घंटा किया पथराव, चार कर्मचारी घायल
Fri, 06 Oct 2023 11:30 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:30 AM IST
सार
तीन महीने पहले इसी क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल ब्रांच टीम पर नशा तस्करों ने हमला किया था। तब पांच पुलिस कर्मी घायल हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर इलाके में नशा तस्करों ने एक बार फिर पुलिस पर पथराव कर दिया। तस्करों ने करीब एक घंटे तक पुलिस पर पत्थर बरसाए। इस बार पुलिस के साथ एनसीबी की टीम भी थी। पत्थर लगने से चार कर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
तीन महीने पहले इसी क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल ब्रांच टीम पर नशा तस्करों ने हमला किया था। तब पांच पुलिस कर्मी घायल हुए थे। हालांकि अभी सांबा पुलिस की तरफ से घायल पुलिस कर्मियों के नाम नहीं बताए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एनसीबी की टीम को क्षेत्र में नशा तस्करों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापा मारा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसमें चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने हमला करने वाले 10 लोगों की पहचान कर ली है। इनमें कुछ सरोर के रहने वाले हैं और कुछ अन्य क्षेत्र के। वहीं पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि सरोर क्षेत्र में बड़े स्तर पर नशा तस्कर और पशु तस्कर सक्रिय हैं।
अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले शरारती तत्वों ने नशा तस्करी और पशु तस्करी को अपना अड्डा बना लिया है। कई बार पुलिस इन पर कार्रवाई करने के लिए गई, लेकिन पथराव का सामना करना पड़ा। तीन महीने पहले भी पुलिस टीम पर तस्करों ने सरोर क्षेत्र में लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया था।
पथराव के बाद क्षेत्र में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। करीब एक घंटे तक आरोपियों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद जब पुलिस अधिक बल के साथ मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है लेकिन हमला करने वाले 8 से 10 लोग अभी फरार हैं। अभी कोई भी पुलिस अधिकारी इस मामले पर बोल नहीं रहा है।