फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Samba: Amar Ujala Foundation organized blood donation camp in collaboration with Lions Club

सांबा: पहली बार रक्तदान कर उत्साहित नजर आए युवा, अमर उजाला फाउंडेशन ने लायंस क्लब के संग लगाया रक्तदान शिविर

Tue, 03 Oct 2023 12:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 03 Oct 2023 12:19 PM IST
सार

अस्पताल प्रशासन की ओर से रक्तदान करने वालों के फोन नंबर के साथ पूरा पता व ब्लड ग्रुप लिया गया। इस अवसर पर सबसे पहले अमर उजाला कर्मी ने रक्त दान किया।

विज्ञापन
Samba: Amar Ujala Foundation organized blood donation camp in collaboration with Lions Club
सांबा में आयोजित रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लायंस क्लब के सहयोग से सांबा जिला अस्पताल में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त अभिषेक शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि सीएमओ डॉ. विधि विशेष अतिथि थीं। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मोहिंदर कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। शिविर में बड़ी संख्या में युवक रक्तदान करने पहुंचे थे। यहां कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर काफी उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन की ओर से रक्तदान करने वालों के फोन नंबर के साथ पूरा पता व ब्लड ग्रुप लिया गया। इस अवसर पर सबसे पहले अमर उजाला कर्मी ने रक्त दान किया। वहीं, रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए। जिला अस्पताल के अधीक्षक ने रक्तदाताओं को पत्र बांटे। इस अवसर पर लायंस क्लब के प्रधान एडवोकेट विजय गुप्ता, सिविल सोसायटी के अमरदीप सिंह, सरपंच रविंदर सिंह लब्लु, कुंवर बाबर सिंह, कैप्टन इंदर सिंह, बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट मंदीप सिंह, राकेश शर्मा, राकेश सिंह, नीलम सिंह, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 

 

Samba: Amar Ujala Foundation organized blood donation camp in collaboration with Lions Club
सांबा में रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले महादानी - फोटो : अमर उजाला

रक्तदान कर बहुत सुकून मिला

अमर उजला कर्मी प्रदीप सिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया। उनके अनुसार वह 10वीं बार रक्तदान कर रहे हैं। सिविल सोसायटी के अमरदीप सिंह ने कहा कि यही इंसानियत की सच्ची सेवा है। लायंस क्लब के प्रधान एडवोकेट विजय गुप्ता के अनुसार रक्तदान महादान है। उन्हें रक्तदान कर बहुत सुकून मिला है। रक्तदान से जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को लाभ मिल रहा है। उनका क्लब भी रक्तदान के लिए तैयार रहता है। 

युवा कुंवर बाबर सिंह ने कहा कि उन्होंने पहली बार रक्तदान किया है। उन्हें लगा कि रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है। इससे बड़ा और कोई दान नहीं हो सकता। लायंस क्लब के पूर्व प्रधान पवन कुमार के अनुसार उनका क्लब रक्तदान में आगे रहा है। युवक शिव करण सिंह, मानव चौधरी, अदित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने पहली बार रक्त दिया है। अब वे भविष्य में भी प्रयास करेंगे कि रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाएं।

अमर उजला फाउंडेशन का यह अच्छा प्रयास है। रक्तदान से कई जानें बच सकती हैं। इसके लिए अमर उजाला और लायंस क्लब का धन्यवाद। - अभिषेक शर्मा, उपायुक्त, सांबा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed