फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba, administration, ekta run

Jammu News: राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़े प्रतिभागी, लौह पुरुष को किया याद

Wed, 01 Nov 2023 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 01 Nov 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
samba, administration, ekta run
जिला प्रशासन की ओर से रन फॉर यूनिटी का चीची माता मंदिर के पास हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीसी अभिषेक शर्मा ने केंद्र शासित प्रदेश के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल चीची माता मंदिर से हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। दौड़ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता का संदेश और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।

एकता दौड़ में जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के छात्रों ने भी भाग लिया। प्रतिभागियों ने चीची माता मंदिर से जिला पुलिस लाइन सांबा तक लगभग 5.5 किमी की दूरी तय करते हुए उत्साह और जोश के साथ दौड़ लगाई। कार्यक्रम सरदार पटेल के दृष्टिकोण और कार्यों की भावना में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की प्रतिज्ञा के साथ संपन्न हुआ। वहीं, डीसी ने माहौरगढ़ से मानसर तक ट्रैकिंग अभियान को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान पर्यटन निदेशालय जम्मू के सहयोग से आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना और क्षेत्र की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करना था। ट्रैकर्स ने मानसर झील और माहौरगढ़ किले की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। साथ ही लोगों को पर्यावरण को संरक्षित करने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग से बचने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed