{"_id":"653188ffe8be2f1ee40048b4","slug":"samba-accident-one-death-samba-news-c-289-1-sjam1009-922-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कटड़ा से दियोटसिद्ध जा रही बस की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कटड़ा से दियोटसिद्ध जा रही बस की चपेट में आने से किशोर की मौत
Fri, 20 Oct 2023 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सांबा के चीची माता मंदिर के पास सुबह के समय हुआ हादसा
राजस्थान का था रहने वाला, हाईवे किनारे बेचता था खिलौने
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। हाईवे पर चीची माता मंदिर के पास बस की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। उसकी पहचान मनोज कुमार (16) पुत्र रकेश कुमार निवासी अलवर राजस्थान के रूप में हुई है। वर्तमान में विजयपुर के गुड़ा मोड़ में परिवार सहित रह रहा था। उक्त किशोर हाईवे किनारे खिलौने बेचता था।
वीरवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चीची माता मंदिर के पास हादसा हुआ है। इसमें कटड़ा से दियोटसिद्ध जा रही बस (एचपी38सी-9973) की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया। वहां पर पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया। वहीं, बस को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर जांच जारी है।