फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   salman khan adopts a widow's family in pahalgam Kashmir

रात भर दरगाह में 'सलमान' के लिए दुआ मांगती रही जैना बेगम

Thu, 07 May 2015 10:12 AM IST
Updated Thu, 07 May 2015 10:12 AM IST
विज्ञापन
salman khan adopts a widow's family in pahalgam Kashmir

पहलगाम की वादियों में स्थित सखी जैन दिनवाली दरगाह में मंगलवार रात से ही एक बुजुर्ग महिला सलमान खान के लिए लगातार दुआएं मांगती रही। इस महिला के साथ सलमान का कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है, लेकिन बुजुर्ग बिना कुछ खाए पीए लगातार दरगाह में डटी रही।

विज्ञापन


हालांकि बुधवार को अदालत का फैसला आने से उसे थोड़ी मायूसी हाथ लगी, लेकिन उसका मानना है कि सलमान जल्द जमानत पर रिहा होंगे।

हाल ही में पहलगाम में ‘बजरंगी भाई जान’ की शूटिंग के दौरान सलमान उनके लिए मसीहा बनकर पहुंचे थे। सल्लू ने इस बुजुर्ग महिला के परिवार को गोद लिया है, जो खैरात में मिलने वाली मदद से अपनी बेवा बेटी और उनके बच्चों को पालन-पोषण कर रही है।
विज्ञापन

पहलगाम में शूटिंग के दौरान परिवार को लिया था गोद

salman khan adopts a widow's family in pahalgam Kashmir

शूटिंग के दौरान सलमान से मिलने पहुंची 75 वर्षीय गरीब बुजुर्ग महिला की फरियाद सल्लू ने बड़े ध्यान से सुनी थी और परिवार को मदद का आश्वासन दिया था। उसके बाद बाकायदा इंजीनियर उनके जर्जर मकान पर पहुंचा।

मकान के निर्माण के लिए ईंट, रेत व अन्य सामान भी पहुंच चुका था। लेकिन आज उस स्थान पर मायूसी छाई हुई थी। कुछ टीवी चैनल वाले सुबह से जरूर उस मकान के आसपास डटे थे।

ताकि कोर्ट के फैसले के साथ जैना बेगम की त्वरित टिप्पणी ली जा सके। हालांकि कोर्ट के फैसले के बावजूद जैना बेगम निराश नहीं है। जैना ने कहा, ‘मुझे मेरी इबादत पर भरोसा है। सलमान को जल्द ऊंची अदालत से जमानत मिल जाएगी।’

घर में सुबह से अन्न का दाना भी नहीं बना

salman khan adopts a widow's family in pahalgam Kashmir

सलमान के केस को लेकर जैना का दोता गोवहर कुछ ज्यादा भावुक नजर आया। सलमान ने उसे मुंबई ले जाकर काम दिलवाने का वादा किया था।

कोर्ट का फैसला आते ही गोवहर ने कहा कि यदि कानून में ऐसा कोई प्रावधान होता तो वह सलमान के स्थान पर जेल में सजा काट लेता। गोवहर की छोटी बहन भी मंगलवार को स्कूल नहीं गई।

सुबह से ही पड़ोस के टीवी पर चिपकी रही। उसे भी सलमान की रिहाई का इंतजार था। लेकिन वह भी मायूस नजर आई। उनके घर में सुबह से अन्न का दाना भी नहीं बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed