फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   said mustaq ali troffy

सैयद मुश्ताक अली ट्राफी : जम्मू-कश्मीर की लगातार तीसरी हार, हरियाणा ने 73 रन से किया पराजित

विज्ञापन
said mustaq ali troffy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में जम्मू-कश्मीर को लगातार तीसरी हार का समाना करना पड़ा। वीरवार को जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने जम्मू-कश्मीर को 73 रनों से पराजित किया। जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हरियाणा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन का स्कोर खड़ा किया। हरियाणा के अंकित ने 89 रन की नाबाद पारी खेली। रोहित शर्मा ने 47 रन बनाए। जेएंडके के गेंदबाजों ने 16 अतिरिक्त रन लुटाए। आबिद मुश्ताक, युद्धवीर सिंह और उमरान मलिक ने एक-एक विकेट झटका।

जीत के लिए 179 रनों का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज विवरांत शर्मा छह के स्कोर पर रनआउट हो गए। कप्तान शुभम खजूरिया भी एक रन पर क्नील बोल्ड हो गए। विकेटकीपर फजिल राशिद ने पारी को संभाला और 50 गेंदों पर दस चौकों की मदद से 61 रन बनाए। उनके अलावा सिर्फ आबिद मुश्ताक (15 रन) ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। टीम के आखिरी चार विकेट दो रन पर गिर गए। पूरी टीम 17.3 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। हरियाणा के लिए अंशुल कंबोज और हर्षल पटेल ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि निशांत सिंधु को दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed