फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sadika returns with grand welcome after visiting Ramlala

जम्मू: अयोध्या में रामलला का दर्शन कर लौटीं कुपवाड़ा की सादिका खान, शहर में हुआ भव्य स्वागत

Fri, 02 Feb 2024 01:05 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 02 Feb 2024 01:05 PM IST
सार

सादिका कहती हैं कि उनकी सभी धर्मों में आस्था है। सबसे बड़ी चीज भाईचारा है। कोई धर्म नफरत करना नहीं सिखाता। सभी को एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह 10 साल से लंगर लगाती आ रही हैं।

विज्ञापन
Sadika returns with grand welcome after visiting Ramlala
जम्मू - फोटो : संवाद

विस्तार

अयोध्या से श्री रामलला के दर्शन कर जम्मू लौटीं कुपवाड़ा जिले की सादिका खान का वीरवार को श्री अमरनाथ जी यात्रा वेलफेयर सोसायटी (पंजीकृत) ने भव्य स्वागत किया। सादिका खान ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी यह धार्मिक यात्रा अचानक बनीं और वह दर्शन के लिए निकल पड़ीं। सादिका कहती हैं कि उनकी सभी धर्मों में आस्था है। सबसे बड़ी चीज भाईचारा है। कोई धर्म नफरत करना नहीं सिखाता। सभी को एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह 10 साल से लंगर लगाती आ रही हैं।
विज्ञापन


रक्तदान करना, जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी पसंद है। कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से मिल रही धमकी और नकारात्मक बातों पर सादिका कहती हैं कि अनजान नंबर से कॉल कर मुझे जान से मारने की धमकी मिलती है, लेकिन मुझे डर नहीं लगता। ऐसे लोग समाज में शांति, एकता को भंग करने का प्रयास करते हैं। सादिका कहती हैं कि उन्हें मौका मिला तो वह अयोध्या में भी लंगर लगाएंगी। इस मौके पर श्री अमरनाथ जी यात्रा वेलफेयर सोसायटी (पंजीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित महाजन, राष्ट्रीय महामंत्री राजू चंदेल और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed