फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sadhguru Madhuparamhansa enthralled the congregation with his sermons.

Jammu News: सद्गुरु मधुपरमहंस ने प्रवचनों से संगत को किया निहाल

विज्ञापन
Sadhguru Madhuparamhansa enthralled the congregation with his sermons.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। साहिब बंदगी के सद्गुरु मधुपरमहंस महाराज ने रविवार को जम्मू के रखबंधु में अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा से संगत को निहाल करते हुए कहा कि कबीर साहिब को जिंदा बाबा भी कहते हैं। धर्मदास वैष्णव थे। वे अपना भोजन खुद बना रहे थे। एक लकड़ी डाली। उसमें कई चींटियां निकली। कई मर चुकी थीं। धर्मदास दुखी हुए। बोले कि अब यह नहीं खाऊंगा। इधर उधर देखा तो दूर एक पेड़ के नीचे कबीर साहिब, जिंदा बाबा फकीर रूप में मिले।

धर्मदास ने उनको वो खिचड़ी दे दी। कबीर साहिब ने कहा कि कई जीव मारकर आ रहे हो और वो प्रसाद आकर मुझे दे रहे हो। धर्मदास को अचरज हुआ, बोला कि आपको कैसे पता चला कि जीव घात हुआ है। साहिब ने कहा कि सद्गुरु के नाम के प्रताप से जान गया। धर्मदास ने कहा कि मुझे बताओ कि यह नाम क्या है। अपना परिचय दो। साहिब ने कहा कि मेरा नाम जिंदा है। मैं सद्गुरु के साथ हमेशा रहता हूं। मैं उनका सेवक हूं। मेरा और कोई ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed