फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   run for unity, shrinagar

Jammu News: राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़े विद्यार्थी, खिलाड़ी और घाटी के नागरिक

विज्ञापन
run for unity, shrinagar
- एलजी ने श्रीनगर में रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी, जयंती पर सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। इसमें राष्ट्रीय एकता के लिए छात्रों, खिलाड़ियों और स्थानीय निवासियों के साथ घाटी के आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एलजी ने बख्शी स्टेडियम और राजभवन में एकत्रित सभा को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। भारत को एकजुट करने वाले भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।




उन्होंने कहा, सरदार पटेल ने राजनीतिज्ञता, धैर्य और साहस से देश को एकजुट किया और क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता की रक्षा की, ताकि आने वाली पीढ़ियां सम्मान, शांति और समृद्धि के साथ रह सकें। सिन्हा ने कहा, जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए महान एकता और एकल उद्देश्य के साथ काम करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed