{"_id":"5d66f4c88ebc3e0175539573","slug":"rumors-continue-even-after-phone-and-internet-services-come-to-a-standstill","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में फोन और इंटरनेट सेवाएं ठप होने के बाद भी अफवाहें जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में फोन और इंटरनेट सेवाएं ठप होने के बाद भी अफवाहें जारी
Thu, 29 Aug 2019 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 29 Aug 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
Internet speed
- फोटो : Flickr
जिले में पिछले 23 दिनों से मोबाइल फोन सेवाएं और इंटरनेट पूरी तरह ठप होने के बावजूद अफवाहें फैलाने वाले पूरी तरह सक्रिय हैं। जिसके चलते हर दिन नई अफवाहों का बाजार गर्म हो रहा है जिससे एक तरफ प्रशासन एवं पुलिस को कई प्रकार की समस्याएं पेश आ रही हैं। वहीं आम लोग और कारोबारी बुरी तरह परेशान हैं।
विज्ञापन
कल से कई दिनों के लिए जिले में कफ्र्यू लागाए जाने की अफवाहों के चलते आनन फानन में बाजारों में दुकानों, पेट्रोल पंपों पर बेहद भीड़ जुट जाने से दुकानदारों को ग्राहक निपटाने में समस्याएं पेश आने लगती हैं। वहीं अफवाहों के बाद अगले दिन नगरों एंव कस्बों के बाजारों में विरानी छा जाती है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों के शहरों में न आने से दुकानदारों, यात्री वाहन चालकों का काम धंधा चोपट हो जाता है जिसे लेकर उनमें काफी रोष देखने को मिल रहा है। हालांकि प्रशासन की तरफ से समय-समय पर मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से लोगों को अफवाहों की तरफ ध्यान न देने का आग्रह किया जाता है परन्तू आम लोगों के बीच हर अफवाह जंगल में आग की तरह फैल जाने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों को स्कूल तक नहीं भेजते हैं।
विज्ञापन
वहीं इस बारे में जिला विकास आयुक्त राहुल यादव का कहना है कि प्रशासन एवं पुलिस झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई करेगा। ऐसे लोगों की लगातार तलाश की जा रही है।
वहीं वह आम लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर भरोसा न करने और किसी अफवाह को सुनने के बाद प्रशासन से उसके बारे में पुष्टी करने का भी आहवान कर रहे हैं।