फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rto, driving licence, pendency

Jammu News: नौ महीने से ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड की प्रिंटिंग बंद, 27 हजार पार पहुंची पेंडेंसी

विज्ञापन
rto, driving licence, pendency
डीएल लाइसेंस आवेदक सुरेंद्र कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। ड्राइविंग लाइसेंस का ट्रायल 26 सितंबर, 2022 में पास किया। एक महीने में डीएल बनने की बात कही थी, लेकिन एक साल होने को है, पर कार्ड नहीं मिला। शुरुआत में आरटीओ के चक्कर काटे जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो जाना ही छोड़ दिया। यह कहना है ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के आवेदक सुरेंद्र कुमार का। उनके जैसे 27 हजार से ज्यादा लोग हैं जिन्होंने ट्रायल तो पास किया, लेकिन डीएल नहीं मिला।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में नौ महीने से डीएल कार्ड की छपाई बंद है। इसका कारण प्रिंटिंग की सामग्री है। एक साल से परिवहन विभाग प्रिंटिंग सामग्री की खरीद के लिए टेंडर कर रहा है, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। अभी टेंडर से जुड़ी फाइनल वित्त विभाग के पास है। हर बार विभाग नए दावे करता है, जो जमीनी स्तर पर परेशानी बन जाते हैं। इसका असर उन आवेदकों पर पड़ रहा है जिनके पास डीएल नहीं है।
विज्ञापन

आवेदक संजय गुप्ता ने कहा कि तीन महीने पहले डीएल के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। अभी भी पुराना डीएल कार्ड है। मुझे डीजी लॉकर या एम परिवहन एप चलाना नहीं आता। ऐसे में चालान की चिंता लगी रहती है। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि डीएल छपाई की समस्या का स्थायी समाधान होने में एक महीने का और समय लगेगा। पहले डीएल अलग-अलग छपते थे, लेकिन अब एक ही जगह पर छपाई होगी और सीधे लोगों के घर तक कार्ड पहुंचाए जाएंगे। इस संबंध में जब परिवहन आयुक्त राहुल शर्मा को फोन और मैसेज किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएल की प्रिंटिंग के लिए सामग्री का टेंडर किया जाना है। अभी तक प्रक्रिया चल रही है।
- पंकज भगोत्रा, आरटीओ जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed