RSS के मुखपत्र में कश्मीर को बता दिया पाकिस्तान का हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब कोई देश या कोई समाचार पत्र कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताता था तो संघ इसका पुरजोर विरोध करता था। लेकिन आरएसएस भी अब ऐसी गलती कर दी है। राष्ट्रभक्ति का दंभ भरने वाली आरएसएस पर विपक्षी पार्टियों को हमला करने का एक सुनहरा मौका मिल गया है।
संघ के मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने अपने नवीनतम संस्करण में साउथ एशिया का गलत मैप छापा है जिसमें जम्मू-कश्मीर का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में दिखाया गया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने यह ऐसी गलती की है, जिसके लिए उसे शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है।
आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गनाइजर के ताजा अंक में साउथ एशिया का एक मानचित्र छपा है। इसमें जम्मू-कश्मीर का बड़ा भाग पाकिस्तान में दर्शाया गया है। कुछ समय बाद जब ऑर्गनाइजर को जल्द ही अपनी गलती का अहसास हुआ तो पत्र ने अपने ऑनलाइन एडिशन से यह इस मैप हटा लिया लेकिन इसके 15 मार्च के प्रिंट एडिशन में यही मैप छपा है।
ऑर्गनाइजर की इस गलती का कैसे हुआ खुलासा
संघ के मुखपत्र ऑर्गनाइजर के संपादक प्रफुल्ल केतकर ने कहा,'हालांकि यह गलती लापरवाही की वजह से हुई लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। मैप का जो भी सोर्स रहा हो, ऑर्गनाइजर में इस तरह की गलती के लिए कोई जगह नहीं है।' केतकर के मुताबिक, 'मैप सार्क की एक वेबसाइट से लिया गया था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले इशू में यह गलती सुधार ली जाएगी।
यह मैप ऑर्गनाइजर में छपे एक लेख 'रिइंटीग्रेटिंग सार्क' का हिस्सा था, जिसे 'इंडिया फाउंडेशन' के एक रिसर्च असोसिएट 'सुदर्शन आर' द्वारा लिखा गया था। इस गलती को सबसे पहले एक राइट्स ऐक्टिविस्ट जॉन दयाल मैप का स्क्रीनशॉट लेकर फेसबुक पर पोस्ट किया था। दयाल ने सवाल उठाया था कि ,'ऑर्गनाइजर में यह गलत मैप किसकी अनुमति से छापा गया?'
इस सारे प्रकरण पर आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है, ' आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने पूछा है कि क्या महर्षि कश्यप की तपस्थली, भारत माता का मणिमुकुट 'कश्मीर' पाकिस्तान को देने का मन बना ही लिया है!'