फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rss

पर्यावरण संरक्षण के लिए 30 अगस्त को देशभर में होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
rss
जम्मू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर्यावरण संरक्षण गतिविधि और हिंदू आध्यात्मिक और सेवा फाउंडेशन द्वारा 30 अगस्त को देश भर में प्रकृति वंदना नाम से कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा। आरएसएस के साथ जुडे़ अन्य संगठन इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं, ताकि पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके। भारतीय शिक्षा समिति जिनके द्वारा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में स्कूल चलाए जा रहे हैं वह भी इस कार्यक्रम में लोगों को जोड़ने के लिए लोगों का पंजीकरण करवा रहे हैं। भारतीय शिक्षा समिति के अध्यक्ष वेद भूषण का कहना है कि इस कार्यक्रम के तहत लोगों से 30 अगस्त को सुबह 10 से 11 बजे के बीच घरों में पेड़-पौधों की पूजा करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक 6,000 से ज्यादा शिक्षक और विद्यार्थियों द्वारा इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करा लिया गया है। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय विद्या मंदिर कैंपस अंबफला में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आरएसएस के संघचालक मोहन भागवत भी ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed