आरएसएस ने दिया जोर, आतंकवाद को पूरी सख्ती से कुचले केंद्र सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने आतंकवाद को सख्ती से कुचले जाने पर जोर दिया है। जम्मू में चल रही संघ के प्रांत प्रचारक बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया है। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने पत्रकार वार्ता में कहा कि चीन और पाकिस्तान की चाल पर केंद्र सरकार की नीति ठीक है।
जम्मू में रोहिंग्या मुस्लिमों की बढ़ती संख्या पर वैद्य ने कहा किसी भी राज्य में विदेशी घुसपैठ चिंतनीय है। इस मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को ठोस नीति बनानी होगी। रोहिंग्या और अन्य विदेशी घुसपैठियों को नागरिकता देना गलत है। उन्हें वापस उनके देशों को भेजा जाना चाहिए। इसके लिए उनके देशों से बात होनी चाहिए।
अगर वह देश इन्हें लेने से इनकार करते हैं तो फिर मानवीय आधार पर इनके विषय पर फैसला हो लेकिन नागरिकता नहीं दें। वैद्य ने कहा अखिल भारतीय प्रचारक बैठक के दौरान संगठनात्मक कार्यों के अलावा देश के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर के हालात पर विशेष तौर पर चर्चा हुई।
देश भर में संघ के विस्तार पर भी चर्चा
आतंकवाद का कड़ाई से मुकाबला हो। ऐसा संघ का विचार रहा है और यही प्रचारक बैठक में भी सामने आया। उन्होंने कहा कि संघ का विस्तार हुआ है। बड़ी संख्या में छात्र और युवा संगठन से जुड़ रहे हैं। जम्मू बैठक में अगले वर्ष के लिए संघ की योजनाएं तय की गईं हैं।
उन्होंने कहा बैठक के दौरान संघ के आगामी कार्यक्रमों जिसमें नए-नए प्रयोग भी किए जाने हैं उन पर चर्चा हुई। जल संरक्षण पर संघ आने वाले समय में तेज गति से कार्य करेगा। इसके अलावा ईशा फाउंडेशन की तरफ से हरियाली योजना पर चलाये जाने वाले अभियान को भी संघ पूरा समर्थन देगा।
महानगरों में संघ के विस्तार के लिए भी योजना बनाई गई है। ग्राम विकास और समाज से जातिगत भेदभाव को दूर करने के लिए संघ की कोशिशों को ओर आगे कैसे बढ़ाया जाए इस पर भी बैठक में चर्चा हुई। इसके लिए सामाजिक समरसता कार्यक्रम तय किया गया है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व भारत की पहचान है। आईटी सेक्टर में भी संघ के कार्य का विस्तार हो रहा है।