फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RSS emphasised centres to make hard action on terrorism

आरएसएस ने दिया जोर, आतंकवाद को पूरी सख्ती से कुचले केंद्र सरकार

Thu, 20 Jul 2017 07:57 PM IST
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Thu, 20 Jul 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
RSS emphasised centres to make hard action on terrorism
मोहन भागवत - फोटो : File Photo

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने आतंकवाद को सख्ती से कुचले जाने पर जोर दिया है। जम्मू में चल रही संघ के प्रांत प्रचारक बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया है। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने पत्रकार वार्ता में कहा कि चीन और पाकिस्तान की चाल पर केंद्र सरकार की नीति ठीक है।

विज्ञापन


जम्मू में रोहिंग्या मुस्लिमों की बढ़ती संख्या पर वैद्य ने कहा किसी भी राज्य में विदेशी घुसपैठ चिंतनीय है। इस मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को ठोस नीति बनानी होगी। रोहिंग्या और अन्य विदेशी घुसपैठियों को नागरिकता देना गलत है। उन्हें वापस उनके देशों को भेजा जाना चाहिए। इसके लिए उनके देशों से बात होनी चाहिए।
विज्ञापन


अगर वह देश इन्हें लेने से इनकार करते हैं तो फिर मानवीय आधार पर इनके विषय पर फैसला हो लेकिन नागरिकता नहीं दें। वैद्य ने कहा अखिल भारतीय प्रचारक बैठक के दौरान संगठनात्मक कार्यों के अलावा देश के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर के हालात पर विशेष तौर पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश भर में संघ के विस्तार पर भी चर्चा

RSS emphasised centres to make hard action on terrorism
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - फोटो : फाइल फोटो

आतंकवाद का कड़ाई से मुकाबला हो। ऐसा संघ का विचार रहा है और यही प्रचारक बैठक में भी सामने आया। उन्होंने कहा कि संघ का विस्तार हुआ है। बड़ी संख्या में छात्र और युवा संगठन से जुड़ रहे हैं। जम्मू बैठक में अगले वर्ष के लिए संघ की योजनाएं तय की गईं हैं।

उन्होंने कहा बैठक के दौरान संघ के आगामी कार्यक्रमों जिसमें नए-नए प्रयोग भी किए जाने हैं उन पर चर्चा हुई। जल संरक्षण पर संघ आने वाले समय में तेज गति से कार्य करेगा। इसके अलावा ईशा फाउंडेशन की तरफ से हरियाली योजना पर चलाये जाने वाले अभियान को भी संघ पूरा समर्थन देगा। 

महानगरों में संघ के विस्तार के लिए भी योजना बनाई गई है। ग्राम विकास और समाज से जातिगत भेदभाव को दूर करने के लिए संघ की कोशिशों को ओर आगे कैसे बढ़ाया जाए इस पर भी बैठक में चर्चा हुई। इसके लिए सामाजिक समरसता कार्यक्रम तय किया गया है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व भारत की पहचान है। आईटी सेक्टर में भी संघ के कार्य का विस्तार हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed