{"_id":"6570d38b905c0e0c7804c60a","slug":"rspura-villege-fire-police-rspura-news-c-312-1-sjam1007-485-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शॉर्ट सर्किट से पराली से भरी गाड़ी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शॉर्ट सर्किट से पराली से भरी गाड़ी में लगी आग
Thu, 07 Dec 2023 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती जाजोवल गांव का मामला, चालक और अन्य लोगों ने कूद कर बचाई जान
पराली राख, वाहन को भी पहुंचा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। उपजिला के सीमावर्ती गांव जाजोवल के पास बुधवार दोपहर को बिजली के तार की चपेट में आने से पराली से भरे वाहन को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक व अन्य लोगों ने वाहन से कूदकर जान बचाई।ग्रामीणों की सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन में लदी पराली राख हो गई।
रामबन निवासी जाकिर हुसैन पुत्र हाजी फजलदीन टाटा मोबाइल वाहन (जीके19-5221) से गांव जाजोवल से पराली लेकर जा रहा था। जैसे ही वाहन गांव के बाहर पहुंचा तो सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आने से आग लग गई। चालक व अन्य लोगों ने भीषण आग को देखा और उसे किनारे में खड़ा कर दिया व कूद कर जान बचाई। पुलिस चौकी चकरोई से एसआई इशफाक के नेतृत्व में टीम और दमकल कर्मियों ने पराली में लगी आग पर काबू पाया। इससे वाहन को भी नुकसान पहुंचा है।