{"_id":"6603521764a22db0bb006f95","slug":"rspura-rakesh-murder-case-crime-arrest-rspura-news-c-312-1-sjam1007-100966-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राकेश हत्या मामले में पांचों आरोपी 60 घंटे बाद गिरफ्तार, 10 दिन के रिमांड पर भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राकेश हत्या मामले में पांचों आरोपी 60 घंटे बाद गिरफ्तार, 10 दिन के रिमांड पर भेजे
Wed, 27 Mar 2024 04:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
शनिवार शाम को भलेसर में रंजिशवश हुई थी हत्या, आरोपी ले गए थे दोनों हाथ काट कर
पुलिस ने पंजाब के लुधियाना के खन्ना से आरोपियों को किया है गिरफ्तार
अभी तक बरामद नहीं हुए मृतक के दोनों हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। थाना आरएस पुरा के अंतर्गत भलेसर में शनिवार शाम को हुई राकेश कुमार की हत्या के पांचों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को करीब 60 घंटे बाद पंजाब के लुधियाना के खन्ना से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश कर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं, तीन दिन बाद भी मृतक राकेश कुमार के काटे गए हाथ बरामद नहीं हो पाए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। उनकी पहचान रविंद्र सिंह व मोहिंद्र सिंह निवासी जम्मू, बंटी वर्मा उर्फ बंटी व लखविंदर सिंह उर्फ लखा उर्फ लक्की निवासी बबो चक रामगढ़ और पवनदीप सिंह उर्फ रूबल निवासी डिग्याना जम्मू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार भलेसर निवासी राकेश कुमार की रंजिशवश शनिवार शाम को तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को जम्मू के प्रीतनगर में रह रहे दो भाइयों रविंद्र सिंह व मोहिंद्र ने तीन अन्य साथियों के साथ अंजाम दिया था। साथ ही उन पर हत्या के बाद हाथ काट कर ले जाने का भी आरोप है। इस संबंध में आरएस पुरा पुलिस थाने में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की थी। पुलिस ने करीब 60 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अभी तक मृतक के कटे हाथ बरामद नहीं हुए है। सूत्रों के अनुसार वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार को बरामद कर लिया गया है। एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोंगना ने बताया कि हत्या के सभी आरोपियों को पुलिस ने 10 के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, मृतक के परिजनों ने पुलिस से कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।