{"_id":"64f39c08a2b936aa15039f12","slug":"rspura-protest-asha-workers-rspura-news-c-10-1-jam1007-194430-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मांगें पूरी नहीं होने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मांगें पूरी नहीं होने पर आक्रोश
Sun, 03 Sep 2023 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
आशा वर्कर ने आरएस पुरा में प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। आश वर्कर्स यूनियन आरएस पुरा ने सीटू व आल इंडिया किसान सभा के सहयोग से महात्मा गांधी पार्क में लंबित मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रोष जताया है। इस दौरान सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
ऑल इंडिया किसान सभा के मनदेव सिंह ने कहा कि देश के अन्य केंद्र शासित प्रदेशों व अन्य राज्यों में आशा वर्कर्स को दस हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलता है। लेकिन जम्मू-कश्मीर में नाममात्र दो हजार रुपए ही मिलते हैं। आशा वर्कर्स को प्रतिमाह 25 हजार वेतन तय दिया जाए।
सीटू के महासचिव जगदीश शर्मा ने कहा कि वेतन बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर आशा वर्कर यूनियन आरएस पुरा ब्लॉक की प्रधान मनजीत कुमारी की देखरेख में आवाज बुलंद की जा रही है, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। ऑनलाइन कार्य करने के लिए मोबाइल फोन तक मुहैया नहीं करवाए गए है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन को और तेज कर देंगे। किसान यूनियन के नेता मनदेव सिंह ने कहा कि महंगाई के इस दौर में मात्र दो हजार रुपये से परिवार चलाना मुश्किल है। उनसे अधिक कार्य करवाया जा रहा है। कामछोड़ हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक आशा वर्कर्स की लंबित मांगें पूरी नहीं की जातीं।