फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rspura news, wetland news

Jammu News: 300 साइबेरियन पक्षी पहुंचे घराना वेटलैंड

Mon, 17 Nov 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 17 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
rspura news, wetland news
आरएस पुरा  घराना वेंटलैंड में प्रवासी प​​क्षियों ने दस्तक देने पर तलाब में विचरण करने के साथ 
सर्दी बढ़ने के साथ घराना वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों ने दी दस्तक
विज्ञापन

आरएस पुरा। भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ सटे घराना वेटलैंड में सर्दी बढ़ने के साथ प्रवासी पक्षी पहुंचना शुरू हो गए हैं। 300 साइबेरियन पक्षी सरपट्टी सवन (बार हेडेड गीज) घराना वेटलैंड में देखे गए।
हर साल नवंबर व अक्टूबर माह में यहां पर विदेशी मेहमान पहुंचते हैं। स्टील सिलेटी रंग के इन पक्षियों की गर्दन के पिछले हिस्से में दो धारियां होती हैं जो इसकी पहचान कराती है। वेटलैंड पर पक्षियों का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। इनके पहले ग्रुप के यहां पहुंचने से पर्यावरण वृद्धि से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

पर्यटक इनको देखने के लिए घराना वेटलैंड पहुंच रहे हैं। घराना वेटलैंड में पहुंचे सुनील ने बताया कि तलाब के ऊपर मंडराने पर इन पक्षियों का शोर खूब रहता है। सर्दी में बढ़ोतरी होने पर यहां हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासी पक्षी देखने पहुंचे रमन कुमार का कहना है कि यहां पहुंचने के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा न होने पर अधिकतर लोग निजी वाहन लेकर आते हैं। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी पक्षी देखने आते हैं। घराना वेटलैंड आने के लिए सरकार को ई-बस सेवा की सुविधा देनी चाहिए।


प्रवासी पक्षी खराब करते हैं फसलें
घराना गांव के किसानों का कहना है कि यहां आने वाले प्रवासी पक्षी फसलें खराब कर देते हैं। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। किसान रोशन लाल का कहना है कि अधिकतर किसानों ने इस समय गेहूं लगाते है और प्रवासी पक्षी के खराब करने पर बार-बार गेहूं लगानी पड़ती है। सरकार को चाहिए कि किसानों के नुकसान की भरपाई भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed